निर्देश
  • ध्यान देने योग्य विवरणः- कृपया अपने अनुक्रमांक, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केन्द्र का नाम, जो कि आपके प्रवेश पत्र में अंकित है, को ध्यान पूर्वक पढ़ें। कक्षवार बैठने का विवरण आपके परीक्षा केन्द्र पर टिकटवार दर्शाया जाएगा।

  • उपस्थिति की पाबन्दी के विषय में:- आप कम से कम परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले अपने परीक्षा केन्द्र पर पहॅंच जाएं। परीक्षा समापन तक आपको परीक्षा हाल छोड़ने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। जो अभ्यर्थी देर से आते हैं उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • स्कैन्ड फोटो लगे हुए उपस्थिति पत्रक को समर्पित करना हैः- कृपया अपना प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केन्द्र आएं । बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। आपको परीक्षा भवन में अन्तरीक्षक के समक्ष उपस्थिति पत्रक में विहित स्थान पर हस्ताक्षर करना है।

  • अनुदेशों का अनुपालन:- आप केन्द्र पर्यवेक्षक व अन्तरीक्षक द्वारा दिए गए समस्त अनुदेशों का सावधानी पूर्वक पालन करें । यदि आप किसी अनुदेश का उल्लंघन करते हैं तो आपका अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है ।

  • परीक्षा के दौरान:- पुस्तकों, नोट्स का प्रयोग, नकल करना या किसी से सहायता लेना या किसी को सहायता देना अनुचित साधनों का प्रयोग माना जाएगा । परीक्षा भवन के अन्दर कैलकुलेटर, पुस्तक, स्लाइड रूल, स्केल, नोटबुक्स, पेजर, मोबाइल फोन या नोट्स का प्रयोग वर्जित है । यदि यह पाया जाता है कि कोई अभ्यर्थी किसी से सहायता ले रहा है या सहायता दे रहा है तो उसको परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा ।

  • उत्तर पत्रक की देखभाल:- कृपया अपने उत्तर पत्रक की देखभाल बहुत सावधानी पूर्वक करें और इसे धूल से मुक्त रखें । प्रारम्भिक परीक्षा की स्थिति में गंदी, मुड़ी, फटी हुई उत्तर पत्रक को मूल्यांकन करने वाली मशीन द्वारा न पढ़े जाने की संभावना रहती है । प्रश्न पत्र व उत्तर पत्रक परीक्षा भवन में आपको वितरित किए जाएंगे । परीक्षा समाप्त होने पर अपने उत्तर पत्रक को आप अन्तरीक्षक महोदय को सौंप कर ही परीक्षा भवन से बाहर जाएं । यदि कोई अभ्यर्थी अपना उत्तर पत्रक नहीं जमा करता है या परीक्षा भवन में अपनी प्रश्न पुस्तिका को किसी दूसरे को देता है या प्रश्न पुस्तिका को परीक्षा भवन से बाहर भेजने का प्रयास करता है, तो आयोग उसको परीक्षा के अयोग्य घोषित कर देगा और नियमानुसार उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी । परीक्षा समाप्ति पर अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका अपने साथ ले जाने की अनुमति है ।

  • अपनी प्रश्न पुस्तिका पर अपना टिकट नम्बर अंकित करें:- आपको अपनी प्रश्न पुस्तिका पर विहित स्थान में अपना टिकट नम्बर अंकित करना चाहिए ।

  • उत्तर पत्रक पर सूचना:- आपको उत्तर पत्रक पर मांगी गयी सभी सूचनाओं को जैसे टिकट नम्बर, नाम टेस्ट फार्म संख्या इत्यादि को ठीक-ठीक भरना है ।
 
कॉपीराइट © कर्मचारी चयन आयोग, सर्वाधिकार सुरक्षित|