सन्देश
प्रिय अभ्यर्थी,
कर्मचारी चयन आयोग के मध्य क्षेत्रीय कार्यालय की वेवसाइट पर मैंआपका स्वागत करता हूँ। पिछले कुछ वर्षों में विशेषकर मध्य क्षेत्र से आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। परिणामतः परीक्षा सम्बन्धी विभिन्न जानकारियों को प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में भी आशातीत वृद्धि हुई है।
आयोग का इलाहाबाद स्थित मध्य क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश, व बिहार, में विभिन्न परीक्षाओं का संचालन करता है।
इस वेबसाइट के द्वारा, यह कार्यालय देश में फैली सूचना तकनीकी के माध्यम का उपयोग करते हुए, अभ्यर्थियों को भविष्य में होने वाली परीक्षाओं, साक्षात्कारों, दक्षता परीक्षाओं व नामांकन सम्बन्धी जानकारियों को सुलभ कराना चाहता है।
मुझे पूर्ण आशा और विश्वास है यह वेबसाइट अभ्यर्थियों को जो कि आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में मध्य क्षेत्र से भाग ले रहे हैं, समस्त आवश्यक जानकारियां प्रदान करने में सक्षम होगी।
  ए के मिश्रा
क्षेत्रीय निदेशक
केन्द्रीय क्षेत्र
 
कॉपीराइट © कर्मचारी चयन आयोग, सर्वाधिकार सुरक्षित|